Castle Crush एक आरटीएस खेल है। इस खेल में आपको विभिन्न टुकड़ियों की विस्तृत श्रृंखला का इस्तेमाल करके अपने विरोधियों का नाश करना है। बेशक, आपको दुश्मनों को अपना महल नाश करने से भी रोकना है।
Castle Crush में रणभूमि को तीन विभागों में विभाजित किया गया है, इसमें आप अपने सैनिकों को तैनात कर सकते हैं। जैसे कि क्लैश रोयाल और इस शैली के अन्य खेलों में होता है, माना पॉइंट के खास मूल्य के साथ आपका हर युनिट एक कार्ड का प्रतिनिधित्व करता है। हर युनिट के अपने जीवन अंक और अलग तरह के आक्रमण हैं।
युद्ध के बीच, आप खजाना खोल सकते हैं और जीवों को अनुकूलित कर सकते हैं। जब आपको एक ही तरह के कई कार्ड मिलेंगे तो आप अपनी जीवन रेखा एवं हानि को बढाने के लिए उन्हें लेवअप कर सकते हैं।
Castle Crush एक रणनीति खेल है। यह सीधा, तेज़-रफ्तार वाला और मज़ेदार युद्ध सिस्टम प्रदान करता है। हालांकि यह क्लैश रोयाल से प्रेरित है पर यह इस खामी नहीं है। यह खेल एक अलग अनुभव प्रदान करता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या Castle Crush निःशुल्क है?
हाँ, Castle Crush एक पूर्णतः निःशुल्क गेम है। हालाँकि, इसका एक स्टोर है जहाँ आप कार्ड्स खरीद सकते हैं और अपने डेक को बेहतर बना सकते हैं। खरीदारी €१.०९ से €१०४.९९ तक होती है।
Castle Crush का फ़ाइल साइज़ क्या है?
Castle Crush APK का फ़ाइल साइज़ 140 MB से कम है, और आपको इन-गेम डाउनलोड के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Castle Crush को चलाने के लिए अतिरिक्त डेटा की आवश्यकता नहीं है।
मैं Castle Crush में पौराणिक कार्ड्स कैसे प्राप्त कर सकता हुं?
Castle Crush में पौराणिक कार्ड्स प्राप्त करने के लिए, आपको लीग अनलॉक करने, पिटारा खोलने और स्टोर पर जाने की आवश्यकता है। आपको उन्हें प्राप्त करने में मदद करने के लिए कोई तरकीब नहीं है, लेकिन आपको पुरस्कारों को अनलॉक करने और रैंकिंग पर चढ़ने के लिए जितना संभव हो उतना खेलना होगा।
Castle Crush में कितने NFT हैं?
Castle Crush में ६५ से अधिक NFT हैं। इनका उपयोग खेल में किया जा सकता है या व्यापार किया जा सकता है, बेचा जा सकता है या दूसरों को उधार दिया जा सकता है। इसके अलावा, उनके आंकड़े सामान्य कार्ड की तुलना में अधिक हैं और इसमें विशेष एनिमेशन और स्किन्स शामिल हैं।
कॉमेंट्स
शानदाररर
बहुत अच्छा
पेरोन
बहुत अद्भुत
कृपया। v 4.0.5 अपडेट की आवश्यकता है।
यह खेल भयानक है। गंभीरता से धांधली की गई है।